
यमुनानगर....उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग, अंत्योदय हरियाणा द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के के अंतर्गत वर्ष 2026-2027 के लिए सभी जातियों/वर्गों के विद्यार्थियों से 17 अगस्त से 30 नवम्बर 2026 तक सरल हरियाणा साइट पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
उपायुक्त बताया कि डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति के 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11वीं व सभी डिप्लोमा/सर्टीफिकेट कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर 8000 रुपये तथा 12वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 75 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्नातक का प्रथम वर्ष आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस/व सभी डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए 8000 रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 9000 रुपये तथा तथा चिकित्सा व चिकित्सा अलाइड के लिए 10000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन में शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पोस्ट ग्रेजुएशन का प्रथम वर्ष प्रथम वर्ष आर्ट्स/कॉमर्स/साईंस/ में दाखिला लेने के लिए 9000 रूपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 11000 रूपये तथा चिकित्सा व चिकित्सा अलाइड के लिए 12000 रूपये प्रदान किए जाते हैं।