जनता की सुविधा, सुशासन की प्राथमिकता
हम राजस्व सेवाओं को लगातार सरल, तेज़ और पारदर्शी बना रहे हैं। अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण स्वतः हो रहा है और भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया भी पहले से अधिक आसान हो गई है। 99.95% स्वतः नामांतरण और 83.71% स्वतः ऑनलाइन डायवर्सन के साथ अब लोगों को कम कागज़ी प्रक्रिया, कम इंतज़ार और घर बैठे तेज़ एवं सुविधाजनक सेवाओं का लाभ मिल रहा है।