Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण पर पुलिस का शिकंजा, दो बच्चियां मुक्त, दो संचालक गिरफ्तार, शिवहर:मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत शिवहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में काम कराई जा रही दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया। इस दौरान मौके से ऑर्केस्ट्रा के दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही मुक्त कराई गई बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई यातायात डीएसपी सह एएचटीयू (मानव व्यापार विरोधी इकाई) के नोडल पदाधिकारी भाई भरत के नेतृत्व में गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती गांव के समीप की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो नाबालिग बच्चियों को ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया, जबकि दोनों संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यातायात डीएसपी भाई भरत ने बताया कि नाबालिग बच्चों के शोषण, मानव तस्करी और बाल श्रम से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में पैरा लीगल वॉलिंटियर मेनका कुमारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बचाव एवं पुनर्वास की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए बच्चियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। अभियान में एएचटीयू के विनय प्रताप सिंह, तरियानी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, आदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे।

Tariani Chowk, Sheohar | Jul 28, 2026

MORE NEWS

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण पर पुलिस का शिकंजा, दो बच्चियां मुक्त, दो संचालक गिरफ्तार, शिवहर:मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत शिवहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में काम कराई जा रही दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया। इस दौरान मौके से ऑर्केस्ट्रा के दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही मुक्त कराई गई बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई यातायात डीएसपी सह एएचटीयू (मानव व्यापार विरोधी इकाई) के नोडल पदाधिकारी भाई भरत के नेतृत्व में गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती गांव के समीप की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो नाबालिग बच्चियों को ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया, जबकि दोनों संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यातायात डीएसपी भाई भरत ने बताया कि नाबालिग बच्चों के शोषण, मानव तस्करी और बाल श्रम से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में पैरा लीगल वॉलिंटियर मेनका कुमारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बचाव एवं पुनर्वास की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए बच्चियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। अभियान में एएचटीयू के विनय प्रताप सिंह, तरियानी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, आदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे। - Tariani Chowk News