Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आयुक्त ने की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश #छपरा | सारण प्रमंडल के आयुक्त ने प्रमंडल के तीनों जिलों में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और तकनीकी विभागों के अभियंता शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सिवान जिले में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली 6 योजनाएं संचालित हैं। वहीं गोपालगंज जिले में भी 6 तथा सारण जिले में कुल 15 ऐसी बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आती है तो संबंधित विभाग के प्रधान सचिव अथवा प्रबंध निदेशक से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें। बैठक में छपरा मेडिकल कॉलेज, मैरवा इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपालगंज एवं मीरगंज बायपास सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर विकास विभाग द्वारा सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के नगर निकायों में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाए। मानसून को देखते हुए आयुक्त ने जल निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं आए।

Chapra, Saran | Jul 11, 2026