#मोकामा - रामपुर डुमरा पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर। तीनों बाइक सवार बरहिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कंटेनर से टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया है। घायल महिला ने अपना पता अमरपुर बिंद टोली बताया है।
#Mokama #RampurDumra #Barahiya #Amarpur #RoadAccident #Patna #Bihar