Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

*थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त का नाम पता का विवरण-* दीपक कुशवाहा पुत्र अनिल कुशवाहा निवासी मां कुशमाण्डा देवी मंदिर के पास कब्जा घाटमपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर उम्र करीब 33 वर्ष *बरामदगी-* 01 अदद मोटर साइकिल नं- UP 90 AA 6701 *संक्षिप्त विवरण-* उल्लेखनीय है कि दिनाँक 13.07.2026 को वादी राकेश पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी ग्राम सिरसौना थाना बदौसा जनपद बादां ने सूचना दिया गया कि वर्तमान में फक्कड़ बाबा की कुटिया के पास रेलवे कॉलोनी के निर्माण कार्य में कारीगरी का काम करता है। दीपक कुशवाहा पुत्र अज्ञात निवासी घाटमपुर साथ में रहकर निर्माण कार्य करता था जो दिनांक 05.07.2026 को दोपहर लगभग 3 बजे वादी के रूम से गाड़ी संख्या UP 90 AA 6701 की चाभी चुराकर गाड़ी निकालकर भाग गया । उस समय आवेदक छत का निर्माण कार्य कर रहा था। आवेदक जब तक नीचे आया दीपक भाग गया था। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 415/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम दीपक कुशवाहा पुत्र अज्ञात निवासी घाटमपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 14.07.2026 को उ0नि0 श्री राजेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जो मोटर साइकिल फक्कड़ बाबा की कुटिया के पास से चोरी हुई थी चोरी करने वाला व्यक्ति इस समय पुरानी कोतवाली की तरफ से भैरापागा की ओर आ रहा है। मुखविर को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो मुखविर इशारा करके चला गया। कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को मय मोटर साइकिल सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूंछते हुए जमातलाशी ली गयी तो अपना नाम दीपक कुशवाहा पुत्र अनिल कुशवाहा निवासी मां कुशमाण्डा देवी मंदिर के पास कब्जा घाटमपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर उम्र करीब 33 वर्ष बताया। जामा तलाशी में मोटर साइकिल स्पेलण्डर प्लस के रजिस्ट्रेशन नं0 UP 90 AA 6701 बरामद हुआ। मो0सा0 नं0 UP 90 AA 6701 को ई-चालान ऐप पर डालकर देखा गया तो वाहन स्वामी का नाम राकेश पुत्र प्रहलाद निवासी सिरसौना चन्दौर थाना बदौसा जनपद बांदा आया जो मु0अ0सं0 415/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित है। पकड़े गये व्यक्ति ने सख्ती से पूंछने पर बताया कि 05.07.2026 को दोपहर लगभग 3 बजे राकेश की गाड़ी चुराकर भागा था। आज दिनांक 14.07.2026 को अभियुक्त को जुर्म से अवगत कराते हुए समय 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। *गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-* 1.उ0नि0 श्री राजेश कुमार 2.रि0का0 दिलीप पाण्डेय

Manikpur, Chitrakoot | Jul 14, 2026