एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
बथनाहा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरोपी मोहम्मद मुजाहिद (30 वर्ष), पिता मोहम्मद सोहराब, निवासी वार्ड संख्या-13, बथनाहा थाना क्षेत्र, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष राजबीर शाहू ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Araria, Araria | Jun 29, 2026