**“LZEBRA College के सितारों ने बढ़ाया Kota का मान — Gold, Silver और Bronze Medal से रचा इतिहास”**
Ladpura, Kota | May 26, 2026 “LZEBRA College” को अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। हमारे विद्यार्थियों ने University of Kota में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। स्वाति सिंह ने M.Sc Physics Semester-IV में 83.80% अंक प्राप्त कर Gold Medal हासिल किया, वहीं पारुल सिंह ने M.Sc Zoology Semester-IV में 83.50% अंक प्राप्त कर Silver Medal अर्जित किया। ज्योति सुमन ने M.Sc Physics Semester-IV में 81.25% अंक प्राप्त कर Bronze Medal जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही प्रशांत चौधरी ने NCC में सर्वोच्च रैंक प्राप्त कर अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह सभी उपलब्धियाँ कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और श्रेष्ठ मार्गदर्शन का परिणाम हैं। “LZEBRA College” सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है। कॉलेज परिवार अपने सभी होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।