#महोबा - पुलिस द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महोबा में आयोजित विशेष जागरूकता अभियान में प्रतिभाग किया गया ।
इस दौरान छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों, महिला एवं बाल अपराधों से बचाव, अपने अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता के संबंध में जागरूक किया गया । साथ ही महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित MissionShakti अभियान, आपातकालीन सेवाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी प्रदान की गई।
छात्राओं को किसी भी प्रकार के अपराध अथवा प्रताड़ना की स्थिति में बिना भय के तत्काल सूचना देने तथा साइबर अपराध की स्थिति में शीघ्र शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
#missionshakti #mahoba #uppolice #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026