
नशे के खिलाफ हुंकार भरती बाइक रैली पहुँची जयपुर के आमेर फोर्ट!
‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर देश के विभिन्न सुरक्षा बलों के राइडर्स की यह भव्य बाइक रैली बुधवार शाम ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर पहुँची। आमेर किले में राजस्थान पुलिस बैंड की मधुर स्वरलहरियों के बीच पुष्प वृष्टि कर और तिलक लगाकर राइडर्स का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती श्वेता धनकड़ ने सभी राइडर्स का अभिवादन किया।
आज 10 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना करेंगे।
इस रैली में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनएसजी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ समेत विभिन्न बलों के 250 राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं, जो राजस्थान से गुजरते हुए गुजरात के एकता नगर पहुँचेंगे।
दिनांक: 22 अक्टूबर 2026
समय: 10:00 AM
स्थान: अल्बर्ट हॉल, जयपुर
रैली के दौरान विद्यार्थियों और आमजन के साथ संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
#Fightagainstdrugs #Rajasthanpolice #PolicebikeRally #Nationalunityday #Drugfreeindia