उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने स्कूलों में की छुट्टी की घोषणा
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, अलीगढ़, बरेली, एटा, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोंडा, हमीरपुर, उन्नाव, बिजनौर, अंबेडकरनगर, भदोही, मैनपुरी, कानपुर देहात, मिर्जापुर, कौशांबी, बांदा और चित्रकूट समेत कई जिलों में अलग-अलग कक्षाओं तक के स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। कुछ जिलों में 27 सितंबर को भी स्कूल बंद रखने के निर्देश हैं। श्रावस्ती में भारी बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
#UttarPradesh #UPWeather #HeavyRain #RainAlert #SchoolClosure #SchoolHoliday #IMDAlert #Dharadharnews