
अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामरान अहमद (24) पुत्र अनवर अहमद, निवासी जमसर, पोस्ट लुचूई लाटघाट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
थाना बांसडीह में दर्ज मु0अ0सं0 281/2026 में धारा 87, 137(2), 351(3) बीएनएस के तहत विवेचना चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बलिया रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई।
#बलिया #बांसडीह #BalliaPolice #UPPolice #POCSOAct