
रेवाड़ी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान: किशन लाल पब्लिक कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शनिवार को किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी में लायंस क्लब रेवाड़ी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेनू सोलखे, सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष एवं लायंस क्लब रेवाड़ी के चेयरमैन अशोक सोमाणी, लायंस क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सैनी, सचिव अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, चेयरमैन ऋषि सिंघल, राकेश गर्ग, ओ.पी. गुप्ता, मोहित अग्रवाल सहित कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी एएनओ संजय शर्मा के नेतृत्व में कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण को हराभरा बनाने के सामूहिक संदेश के साथ हुआ।
Rewari, Rewari | Jul 26, 2026