Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#भरतपुर। नदबई में नेशनल हाईवे-21 पर लुलहारा और सेवला गांव के बीच देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मथुरा निवासी भगवती (43), रजनी (18), बर्फी (70) तथा पूनम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग जयपुर से मथुरा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 21, 2026