#दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक के सभी विभागों और प्रकोष्ठों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि यह फैसला संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय दिल्ली में हुई पार्टी की अहम बैठक के बाद लिया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी मौजूदा इकाइयों को भंग करने के निर्देश दिए हैं। अब पार्टी जल्द ही नए सिरे से संगठन का गठन करेगी और विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की जाएंगी।
कांग्रेस का मानना है कि दतिया उपचुनाव में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। ऐसे में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #MpCongress #INCMP
Indore, Indore | Aug 5, 2026