नोहर में 9 अक्टूबर को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, इन क्षेत्रों में रहेगी सप्लाई बाधित
नोहर 8 अक्टूबर। विद्युत विभाग की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को 33/11 केवी जीएसएस चक राजासर से निकलने वाले 11 केवी भानीपुरा फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान फीडर की लाइन मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई तथा वितरण ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके कारण भानीपुरा मोहल्ला, भेरूजी मंदिर के आसपास का क्षेत्र, चौधरी होटल, आरटीओ कार्यालय, सिकलीगर मोहल्ला, वाल्मीकि पार्क, वाल्मीकि धर्मशाला, नया शुभम हॉस्पिटल, पीली टंकी के आसपास का क्षेत्र और बालाजी की टाल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें तथा रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें।