सबेया एयरपोर्ट जल्द होगा चालू! सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ से ज्यादा भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त
गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया एयरफील्ड की रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है।
करीब 35 दिनों तक चले अभियान के बाद 259 एकड़ से ज्यादा रक्षा भूमि से कृषि अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद जमीन का कब्जा रक्षा प्राधिकार को सौंप दिया गया।
कार्रवाई के दौरान जमीन का सर्वे और सीमांकन भी किया गया। आगे फिर से अतिक्रमण न हो, इसके लिए जमीन की सीमा पर सीमा-स्तंभ भी लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी और रक्षा भूमि की सुरक्षा के लिए आगे भी लगातार निगरानी की जाएगी।
#Gopalganj #SabeyaAirfield #Hathua #GopalganjNews #AwaazTimes