
सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने मैदा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, क्षेत्रीय समस्याओं की भी ली जानकारी
जारी, प्रयागराज। प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम मैदा, जारी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने अरुण प्रताप सिंह पुत्र महेश प्रताप सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी पहले मिल जाती तो वह अवश्य समय पर पहुंचते।
सांसद के इस संवेदनशील रवैये की क्षेत्र में लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद लगातार जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान सांसद ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर इलाके का हालचाल जाना और यह भी जानकारी ली कि कहीं क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, संजीव सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू सिंह बजड्डी, कृष्णा विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा