
कितने बजे से है, सूतक लगेगा या नहीं, क्या सावधानी बरतनी होगी? जानें सबकुछ
आज यानी 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। बता दें सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले उसका सूतक लग जाता है।
साल 2026 का दूसरा और बेहद खास #सूर्यग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत रात 09 बजकर 04 मिनट पर होगी, जबकि समाप्ति देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण के समय सूर्य चंद्रमा की परछाई से पूरी तरह से ढक जाएगा, जिससे धरती के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए पूरी तरह अंधेरा छा जाएगा। वहीं कहीं-कहीं इस दिन वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस तरह के ग्रहण में चांद सूर्य को इस तरह से ढकता है, जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रह जाता है। इस स्थिति में सूर्य एक आग के चमकते कंगन की तरह दिखता है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।
सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा?
भारतीय समयानुसार 12 अगस्त 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 09:04 बजे से होगा और रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा। वहीं ग्रहण की समाप्ति देर रात 01:28 बजे होगी।
क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय यहां रात रहेगी। जिस कारण भारत के किसी भी शहर से इसे देखना संभव नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं?
ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है, जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। चूंकि 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
@followers #SuryaGrahan #suryagrahannews
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Aug 12, 2026