#बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैम्पियन, मुंगेली के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन
चार दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन में शतरंज एवं नेटबॉल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोरमी - मुंगेली में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का जिले में आयोजन गौरव की बात: विधायक
मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक श्री मोहले ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना का विकास करता है। #शतरंज एवं नेटबॉल जैसे खेलों में प्रतिभागियों ने जिस उत्साह और लगन के साथ हिस्सा लिया, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रतियोगिता में चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पढ़ाई के साथ #खेलकूद भी जरूरी: कलेक्टर
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक क्षमता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उनकी प्रतिभा को उचित मंच और मार्गदर्शन मिले। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन एवं गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता, खेल प्रदर्शन तथा आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय तथा सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय तथा बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय तथा रायपुर तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय तथा सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में भी बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय तथा रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित नेटबॉल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय तथा दुर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता विजय कुमार वर्मा , सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । शतरंज खेल के संयोजक सुबोध कुमार सिंह व नेटबॉल खेल के संयोजक निर्मल जांगड़े थे। बिलासपुर संभाग के दल प्रबंधक अनिल शर्मा थे ।मास्टर ऑफ़ सेरेमनी राजेंद्र साहू थे ।सभी ऑफिसियल कीर्ति सिंह , अशोक यादव , संदीप कुर्रे , अजय बघेल , राहुल वर्मा , चंद्रकांत देवांगन , सद्दाम हुसैन ,गजेन्द्र ध्रुव,किशन डहरिया ,रामावतार , अनंत परेरा, वेंकटेश्वर दास मानिक पूरी , देवेंद्र सिंहा, ओमप्रकाश वंदे ,राजेश पाटले का भरपूर सहयोग मिला इनके सामूहिक प्रयास से प्रतियोगिता पूर्ण सफल हुआ । प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी व्यायाम शिक्षको को एवं आवास संयोजक प्राचार्य पी एम श्री सेजेस दाउ पारा, प्राचार्य रैम्बो मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राचार्य विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल एवं प्राचार्य अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल मुंगेली एवं अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
समापन समारोह के अंतिम चरण में अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के प्रतीकात्मक ध्वज को उतारा गया और उसे डीईओ को सौंपा गया। इसके साथ ही 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन का औपचारिक समापन हुआ।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। मंच संचालन डीएमसी अशोक सोनी ने किया।
@followers #SportsNews
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Sep 4, 2026