राजस्थान पुलिस की शान, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और अदम्य साहस के प्रतीक, हमारे अमर प्रहरी कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल को कोटि-कोटि प्रणाम!
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाने में तैनात कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल ने साबित किया कि समाज की शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस का हर जवान अपनी जान की बाजी लगाने से कभी पीछे नहीं हटता।
जब नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे संदिग्ध अपराधियों की सूचना मिली, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए गहरे रात के सन्नाटे में बदमाशों का पीछा किया। कर्तव्य पथ पर डटकर मुकाबला करते हुए हुए सड़क हादसे में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन कानून और व्यवस्था की मर्यादा को आंच नहीं आने दी।
21 अक्टूबर, पुलिस शहीद दिवस के इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अपने इस वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #Jhunjhunu