कंचनवाड़ी में पीसीसी सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी
टेढागाछ कालपीर पंचायत के कंचनवाड़ी गांव में जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने पीसीसी सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और वर्षों से लंबित सड़क निर्माण शुरू होने पर आभार जताया। जर्जर सड़क के कारण आवागमन में हो रही परेशानी अब दूर होने की उम्मीद है।