बाराबंकी। त्रिवेदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह की विशेष मौजूदगी रही।
बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड की हैदरगढ़ इकाई की ओर से CSR एवं योजना 2026-27 के अंतर्गत पंजीकृत टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई। पोटली में प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे मरीजों को बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि टीबी मरीजों को दवाओं के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बी.के. यादव एवं सीपीसी अधीक्षक मुकुंद पटेल ने की।
#RTNewsHindi #बाराबंकी #त्रिवेदीगंज #TBMuktBharat #टीबीमुक्तभारत #टीबी #स्वास्थ्य #पोषणपोटली #CSR #Haidergarh #Barabanki