बेल्थराबाजार के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, ट्रिपल सवार तीन युवक घायल
हादसे में दो की हालत गंभीर, टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार फरार
#बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार के पास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज #रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए, जिनमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।
लोगों की माने तो दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। अचानक हुई टक्कर के बाद बाइक का डिस्क ब्रेक लगने से बाइक पर सवार तीनों युवक #बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल तीनों युवक सोनबरसा गांव के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और #इलाज के लिए सीयर सीएचसी पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।