#कांगड़ा: #घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
#कांगड़ा जिले के घाड़ और #हरसर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के मामले में नूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी भी बरामद की है।
#पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को 14 #दिन की न्यायिक हिरासत, जबकि दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
#पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का चोरी की अन्य वारदातों में भी कोई संबंध है या नहीं। मामले में जांच जारी है।
#Kangra #Nurpur #GharChori #Harsar #Ghad #PoliceAction #HimachalNews #HimachalMentor