Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पावधि ऋण (Short Term Credit) की सुविधा प्रारंभ की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं के समय त्वरित, सरल एवं पारदर्शी ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें असुविधाजनक अथवा अनौपचारिक वित्तीय स्रोतों पर निर्भर न रहना पड़े। यह सुविधा राज्य शासन की ई-कोष (e-Kosh) प्रणाली से एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक कागजी कार्रवाई और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार @vishnudsai @ChhattisgarhCMO

MORE NEWS

#बलरामपुर! BDO ऑफिस में निकला कोबरा, मचा हड़कंप, 3 घंटे बाद हो पाया रेस्क्यू

#बलरामपुर! BDO ऑफिस में निकला कोबरा, मचा हड़कंप, 3 घंटे बाद हो पाया रेस्क्यू

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

#बलरामपुर! गन्ने के खेत में दौड़ रहे करंट ने उजाड़ दिया परिवार, शौच के लिए निकली महिला की दर्दनाक मौत...
#बलरामपुर! सोमवार की सुबह थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय शांति देवी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। गांव के पास गन्ने के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आते ही उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
मृतका के पति राजाराम यादव निवासी ग्राम कालिंजर ग्रिंट ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही तिलकराम एवं रक्षाराम पुत्रगण सालिकराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में जानबूझकर बिजली का करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका शरीर करंट वाले तार के संपर्क में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शांति देवी अपने पीछे दो बेटे, राजेश (27) और पेशकार (22) छोड़ गई हैं। दोनों विवाहित हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की अचानक हुई मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर का आंगन, जहां रोज उनकी आवाज गूंजती थी, सोमवार को सिर्फ सिसकियों और चीखों से भर गया। महिलाओं की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#balrampur #rehrabazar #utraula #balrampurpolic

#बलरामपुर! गन्ने के खेत में दौड़ रहे करंट ने उजाड़ दिया परिवार, शौच के लिए निकली महिला की दर्दनाक मौत... #बलरामपुर! सोमवार की सुबह थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय शांति देवी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। गांव के पास गन्ने के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आते ही उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृतका के पति राजाराम यादव निवासी ग्राम कालिंजर ग्रिंट ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही तिलकराम एवं रक्षाराम पुत्रगण सालिकराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में जानबूझकर बिजली का करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका शरीर करंट वाले तार के संपर्क में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शांति देवी अपने पीछे दो बेटे, राजेश (27) और पेशकार (22) छोड़ गई हैं। दोनों विवाहित हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की अचानक हुई मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का आंगन, जहां रोज उनकी आवाज गूंजती थी, सोमवार को सिर्फ सिसकियों और चीखों से भर गया। महिलाओं की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #balrampur #rehrabazar #utraula #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

#लखनऊ......#उत्तर प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

UP के 182 PCS अफसरों के हुए ट्रांसफर।

UP के अधिकांश जिलों के 182 SDM के हुए ट्रांसफर।

#लखनऊ......#उत्तर प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। UP के 182 PCS अफसरों के हुए ट्रांसफर। UP के अधिकांश जिलों के 182 SDM के हुए ट्रांसफर।

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 21 करोड़ की साइबर ठगी: भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार, 3.20 करोड़ रुपये फ्रीज

#गोंडा पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा के पूर्व ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देशभर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए 20 से अधिक म्यूल खातों के जरिए 21 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है। पुलिस अब तक 3.20 करोड़ रुपये फ्रीज करा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह बेरोजगार युवकों को सोलर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाने के लिए ले जाया जाता था। लेकिन उनके नाम पर सैलरी अकाउंट की जगह फर्जी फर्मों के नाम से करंट अकाउंट खोले जाते थे, जिन्हें बाद में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया जाता था।
मामले का खुलासा सिसई टिकरिया निवासी वीरेंद्र प्रताप और सत्यम तिवारी की शिकायत के बाद हुआ। दोनों ने आरोप लगाया कि 21 फरवरी 2026 को विजय सोनी और दीपक गोयल उन्हें प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बड़गांव शाखा ले गए, जहां सैलरी अकाउंट खोलने के बजाय उनके नाम पर “श्री श्याम इंटरप्राइजेज” के नाम से करंट अकाउंट खोल दिया गया।
जांच में पता चला कि आरोपी खातों में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर नेट बैंकिंग का पूरा नियंत्रण अपने पास रखते थे। इसके बाद साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इन्हीं खातों के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जाता था। केवल 21 फरवरी से 6 मार्च के बीच ही खातों से करीब 2.5 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह फर्जी उद्यम पंजीकरण, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाता था। इसके लिए सोनू मोबाइल एंड कंप्यूटर कैफे समेत कई स्थानों का इस्तेमाल किया जाता था।

जांच में अब तक सामने आया है कि इन खातों का उपयोग निवेश के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और अन्य साइबर अपराधों से प्राप्त रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में किया जाता था। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे। एनसीआरपी पोर्टल पर गिरोह के खिलाफ 43 शिकायतें दर्ज हैं, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 15 आधार कार्ड, 10 सिम कार्ड, 8 मोहरें, दो मोटरसाइकिल और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस को कई अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों से इनके संपर्क के भी संकेत मिले हैं।
#gonda #solar

सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 21 करोड़ की साइबर ठगी: भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार, 3.20 करोड़ रुपये फ्रीज #गोंडा पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा के पूर्व ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देशभर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए 20 से अधिक म्यूल खातों के जरिए 21 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है। पुलिस अब तक 3.20 करोड़ रुपये फ्रीज करा चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह बेरोजगार युवकों को सोलर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाने के लिए ले जाया जाता था। लेकिन उनके नाम पर सैलरी अकाउंट की जगह फर्जी फर्मों के नाम से करंट अकाउंट खोले जाते थे, जिन्हें बाद में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया जाता था। मामले का खुलासा सिसई टिकरिया निवासी वीरेंद्र प्रताप और सत्यम तिवारी की शिकायत के बाद हुआ। दोनों ने आरोप लगाया कि 21 फरवरी 2026 को विजय सोनी और दीपक गोयल उन्हें प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बड़गांव शाखा ले गए, जहां सैलरी अकाउंट खोलने के बजाय उनके नाम पर “श्री श्याम इंटरप्राइजेज” के नाम से करंट अकाउंट खोल दिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी खातों में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर नेट बैंकिंग का पूरा नियंत्रण अपने पास रखते थे। इसके बाद साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इन्हीं खातों के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जाता था। केवल 21 फरवरी से 6 मार्च के बीच ही खातों से करीब 2.5 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरोह फर्जी उद्यम पंजीकरण, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाता था। इसके लिए सोनू मोबाइल एंड कंप्यूटर कैफे समेत कई स्थानों का इस्तेमाल किया जाता था। जांच में अब तक सामने आया है कि इन खातों का उपयोग निवेश के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और अन्य साइबर अपराधों से प्राप्त रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में किया जाता था। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे। एनसीआरपी पोर्टल पर गिरोह के खिलाफ 43 शिकायतें दर्ज हैं, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 15 आधार कार्ड, 10 सिम कार्ड, 8 मोहरें, दो मोटरसाइकिल और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस को कई अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों से इनके संपर्क के भी संकेत मिले हैं। #gonda #solar

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

थाना श्रीदत्तंगज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धौरहरा में हुई घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट https://t.co/C2mapvQrA8

थाना श्रीदत्तंगज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धौरहरा में हुई घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट https://t.co/C2mapvQrA8

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026