
उत्तराखंड। अभी अभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश आया है। 11 अगस्त और 12 अगस्त को इन जगहों पर रहेगा अवकाश।
आपको बता दें कि श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने ऋषिकेश क्षेत्र के कई स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 अगस्त और 11 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। आपको बता दें कि यह निर्णय जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय आदेश और खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला के पत्र के क्रम में लिया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन के आदेश के अनुसार तहसील ऋषिकेश के अंतर्गत आने वाले नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर, खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय 10 और 11 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।