पीबीएम अस्पताल में प्रीति की मौत प्रकरण में रात में पोस्टमार्टम पर कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने उठाए सवाल, धार्मिक भावनाओं की अनदेखी का आरोप बीकानेर। प्रीति प्रकरण में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार रात्रि में अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम नहीं किया जाता, ऐसे में पीबीएम अस्पताल में मृतका का रात में जल्दबाजी में पोस्टमार्टम कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
सियाग ने आरोप लगाया कि सनातन संस्कृति की बात करने वाली भाजपा सरकार के शासन में धार्मिक मान्यताओं और संवेदनाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि प्रशासन सूर्योदय तक इंतजार भी नहीं कर सका, जबकि मामला गंभीर आरोपों और जनआक्रोश से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच की मांग की।