लूनकरनसर के सुरनाणा गांव से नंदराम देदड़ ने जताई सरपंच उम्मीदवारी आगामी पंचायत चुनाव में बोले मौका मिला तो गांव में करवाऊंगा चंहुमुखी विकास
लूणकरणसर - आगामी पंचायती राज चुनावो को लेकर गावों में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। इसी क्रम में सुरनाणा निवासी समाजसेवी नंदराम देदड़ ने सरपंच पद के लिए अपनी उम्मीदवारी जताते हुए ग्रामीणों से समर्थन की अपील की है।
नंदराम देदड़ ने कहा कि यदि गांव की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता गांव का समग्र विकास, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान रहेगा। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर पारदर्शी, ईमानदार और जनहितकारी पंचायत का निर्माण करेंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीणों के आशीर्वाद और सहयोग से सुरनाणा को विकास की नई दिशा देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।