
पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने एसपी संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन्स के नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का किया भव्य उद्घाटन !
पुलिसकर्मियों की फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल।
#संतकबीरनगर : पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स, संतकबीरनगर में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम (Gym) का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद श्री संजीव त्यागी ने जिम में स्थापित आधुनिक मशीनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बेहद आवश्यक है। यह जिम पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, बेहतर स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन में महत्वपूर्ण सहयोग देगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
#SantKabirNagar #UPPolice #BastiRange #SanjeevTyagi #SandeepKumarMeena #PoliceFitness #GymInauguration #BreakingNews