
#गजब! #सतपुली में शिकायत के फेर में फंसी सड़क, घोषणा के दो साल बाद भी गड़बड़ियों तोक तक नहीं पहुंची सड़क !
गरीब बच्चों की मुफ्त बस सेवा बंद होने के बाद अब सड़क निर्माण का मामला सुर्खियों में, शिकायत के बाद काम रुकने की चर्चा!
सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की राह कितनी मुश्किल है, इसकी एक तस्वीर नगर पंचायत सतपुली के गड़बड़ियों तोक से सामने आ रही है। पहले गरीब बच्चों की मुफ्त बस सेवा बंद होने का मामला शिकायत और आरटीआई के बाद सुर्खियों में आया, तो अब गड़बड़ियों तोक तक सड़क नहीं पहुंचने का मुद्दा चर्चा में है।
नगर पंचायत चुनाव के दौरान अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने गड़बड़ियों तोक तक सड़क पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन दो साल बीतने के बावजूद यहां सड़क नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सड़क निर्माण का वादा कब पूरा होगा?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गड़बड़ियों तोक तक सड़क निर्माण के लिए कटान का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन शिकायत के बाद काम रुक गया। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि राजस्व विभाग की है और शिकायत में उक्त स्थान को जलभराव वाला क्षेत्र बताया गया था। इसके बाद उपजिलाधिकारी सतपुली ने कार्य रुकवा दिया।
इस जल भराव पर एक बात और उठती है कि उक्त शिकायत कर्ता ने इंटर कॉलेज के आगे दो सरकारी नालो में बनी अवैध दुकानों की शिकायत क्यों नहीं की, क्या शिकायत कर्ता को ये पता नहीं है
यदि नहीं है तो अब पता चल गया होगा, देखते है जनहित में इसकी शिकायत वें कब करते है या फिर वें केवल विकास कार्यों में ही अड़चन पैदा करते है
हालांकि, शिकायत की वास्तविक स्थिति, निर्माण रोकने के आधिकारिक कारण और भूमि की तकनीकी जांच से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
#follower #highlight YashRaj Rawat Satpal Maharaj Satpuli-Ekeshwar Block Satpuli Pauri Uttarakhand #satpulipauri