📍 मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों की समीक्षा करने तथा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#Gopalganj #Muharram #PeaceCommittee #DistrictAdministration #GopalganjDM #SamirSaurabh #GopalganjNews #AwaazTimes Gopalganj District Administration