Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#राठ: पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल राठ। अतरौलिया मोहल्ले में पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब मामूली विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली थी। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव निवासी शिवराम चौधरी (65) अतरौलिया मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहे थे। 16 जून की शाम उनके बेटे नरेश चौधरी ने घर से करीब 200 मीटर दूर लकड़ी के पटिये से उन पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया था। बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी सुदामा ने कोतवाली में नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पनवाड़ी रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की फट्टी भी बरामद कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे जेल भेज दिया गया। 👉 क्या बढ़ते पारिवारिक विवाद बन रहे हैं अपराध की वजह? अपनी राय कमेंट में दें 👉 खबर को शेयर करें ताकि समाज जागरूक हो 👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें #RathNews #UPCrime #BreakingNews #FamilyDispute #GroundReport #RathTimes

Rath, Hamirpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS