डॉ. कौशल वर्मा ने गोला विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए किया आवेदन
लखीमपुर खीरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में डॉ. कौशल वर्मा ने 139 विधानसभा क्षेत्र गोला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपना आवेदन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा।
डॉ. कौशल वर्मा के आवेदन के बाद गोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से टिकट के दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव में पार्टी किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।