गुमशुदा खोज की तलाश, मदद की गुहार।
जयपुर से घर लौट रहा 18 वर्षीय युवक ट्रेन से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केल्हवा गांव निवासी 18 वर्षीय शिशांत भुईयां (पिता – रामपाल भुईयां) जयपुर से अपने घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार वह रेणुकूट की ओर जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह करीब 4 बजे से लापता हैं। तब से उनका मोबाइल बंद है और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि शिशांत की तबीयत भी खराब रहती है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। यदि किसी भी व्यक्ति को शिशांत भुईयां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। *📞 चंद्रू भुईयां (चाचा): 8002064063
📞 रूबी देवी (माता): 8002249825
कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि शिशांत सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकें।
Panki, Palamu | Jul 19, 2026