
सुरेंद्र कोरी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री, सोहावल क्षेत्र में खुशी
अयोध्या।
सोहावल क्षेत्र के अबनपुर निवासी सुरेंद्र कोरी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है।सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के सुरेंद्र कोरी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़कर पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय हैं। विभिन्न चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अनुसूचित जाति समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। अपने सहज व्यवहार और सक्रियता के चलते उन्होंने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर सुरेंद्र कोरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे। पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी।उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
Sadar, Faizabad | Nov 5, 2026