यूजीसी रोलबैक के मामले को लेकर सवर्ण नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की. अहम बात यह भी है कि मीटिंग के बाद यूजीसी रोलबैक के मामले पर होने वाली महापंचायत को टाल दिया गया है. नड्डा ने कहा कि सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शेखावत ने मुलाकात के बाद निर्णय लिया है. इस मीटिंग में UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय करणी सेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. नड्डा ने कहा कि हम आने वाले तीन सप्ताह में पुनः इनके साथ बैठक करेंगे. राज शैखावत तथा उनके प्रतिनिधि मंडल ने 20 सितम्बर 2026 की महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है.'
#UGC #UGCRollBack #JPNadda #KarniSena #HindiNews #पेट्रोल न्यूज़
Mauganj, Rewa | Sep 20, 2026