नेरवा के शाक क्षेत्र में सडक दुर्घटना ' पिता और बेटी ने गंवाई जान
नेरवा तहसील के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में सड़क दुघर्टना हुई है जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही जान गंवा दी है। 42 वर्षीय लोकिंदर कुमार पुत्र हरिमन और उनकी 12 वर्षीय बेटी टिया शामिल हैं । बताया जा रहा है कि पूरा परिवार नेरवा आ रहा था, पिता और बेटी गाड़ी में बैठकर उपर के मोड से गाड़ी में बैठकर आ रहे थे और पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर इंतजार कर रहे थे । लेकिन देखते ही देखते गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
दुर्घटना के फोरन बाद दोनों लोगों को नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया । लेकिन तब तक दोनों की जान चली गई थी।
#omshanti 😭😭😭😭