Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#आबकारी मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में जरुरी मुद्दों पर हुई चर्चा, #कार्यवाही की मांग #देहरादून। #उत्तराखण्ड आबकारी मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की विभिन्न मुद्दो से सम्बन्धित बैठक आहूत हुयी जिसमें सर्व सहमति से निम्नलिखित बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया हैः- 1. उत्तराखण्ड अधीनस्थ आबकारी सेवा नियमावली 2015 में विहित प्रक्रिया के अनुसार आबकारी निरीक्षक के पद पर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग का वर्तमान में 20 (बीस) प्रतिशत कोटे को उप आबकारी निरीक्षक कोटे के समान 25 प्रतिशत किया जायें। यदि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पदोन्नति कोटे को किसी भी प्रकार से कम किया जाता है तो मिनिस्ट्रीयल संवर्ग मा॰ उच्च न्यायालय के शरण में जाने को बाध्य होगा। 2. विभाग में अपर आबकारी आयुक्त तक के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से आबकारी निरीक्षक पद पर निर्धारित मापदण्डों के आधार पर पदोन्नति के माध्यम से ही दोनों ही पदों (उप आबकारी निरीक्षक तथा लिपिक/आशुलिपिक) के कार्मिकों द्वारा विभागीय उच्चतम पदों पर ज्येष्ठता/श्रेष्ठता के आधार पर दायित्वों के निर्वहन का अवसर प्राप्त हो सकता है परन्तु उप आबकारी निरीक्षक के पदों पर प्रधान आबकारी सिपाही की पदोन्नति का निर्धारित 75 प्रतिशत होने के कारण सीधी भर्ती से चयनित उप आबकारी निरीक्षकों की संख्या कम होने (कुल 62 पदों में सिर्फ 15 पद) के कारण कार्य की विश्लेषणता, प्रशिक्षण एवं कार्यगतिशीलता प्रभावित हो रही है जिसके कारण राजस्व प्राप्ति, अभियोजनीय कार्यवाही में भी शिथिलता परिलक्षित है के दृष्टिगत उप आबकारी निरीक्षक के सीधी भर्ती के पदों में पदोन्नति कोटे को शिथिल करते हुए 75 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत किया जाना न्यायोचित होगा। 3. आबकारी विभाग के अन्तर्गत मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के 51 पदों में वृद्धि करते हुये विभागीय राजस्व के दृष्टिगत प्रत्येक जनपद में कम से कम दो कनिष्ठ सहायक 01 प्रधान सहायक का पद सृजित किया जायें। 4. यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन मांग करें कि मिनिस्ट्रिीयल संवर्ग से एक पद उप आबकारी आयुक्त प्रशासनिक का स्वीकृत हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जायें। 5. आबकारी मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से श्री अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, को कोषाध्यक्ष का पद दिये जाने की सहमति बनी।

MORE NEWS

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 25, 2026