Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

औरंगाबाद में 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी उपेन्द्र पासवान गिरफ्तार। औरंगाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी उपेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से की गई। *कैसे हुई गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर कार्रवाई की। दरअसल 12 जून 2026 को वादिनी स्मृति कुमारी ने बारुण थाना में आवेदन दिया था कि 11जून 2026 की रात को कोचाड़ गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि की डकैती की थी। इस पर बारुण थाना कांड संख्या-241/26 दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि इस घटना में इनामी अपराधी उपेन्द्र पासवान शामिल है। SIT ने गया के आमस थाना अंतर्गत महपुर जुवान मोड़ के पास से उसे दबोच लिया। पूछताछ में उपेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ केनपुर(देव) थाना अंतर्गत विष्णुपुर गांव में डकैती की थी। इस मामले में केनपुर थाना कांड संख्या-198/26 दर्ज है। SIT ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे केनपुर पुलिस को सौंप दिया। *बरामदगी* उसके पास से पुलिस ने 1 आयरन, 1 चार्जर और 1 लोटा बरामद किया है। *अपराधिक इतिहास* गिरफ्तार उपेन्द्र पासवान, पिता जतन पासवान, निवासी काज, थाना गुरुआ, जिला गया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर औरंगाबाद, गया, देव, कुटुम्बा, सलेमपुर सहित विभिन्न थानों में डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट के 11 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। *कांड संख्या*: 1. केनपुर(देव) - 198/26, धारा 310(2) बीएनएस 2. गुरुआ(गया) - 93/22, धारा 395 भादवि 3. अचरा - 106/26, धारा 305/331(6) बीएनएस 4. बाराचट्टी(गया) - 119/19, धारा 396 भादवि व आर्म्स एक्ट 5. आमस(गया) - 30/05, 72/05, धारा 395/397 भादवि 6. देव - 88/14, धारा 395 भादवि 7. कुटुम्बा - 71/14, 31/15, धारा 395/398 भादवि व डाउरी एक्ट 8. सलेमपुर - 05/15, 11/15, धारा 395 भादवि पुलिस ने उपेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कांड में अब तक कुल 4 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Aurangabad, Aurangabad | Jul 10, 2026

MORE NEWS