
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा
================
पांवटा साहिब : पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा चुने गए है। विद्यालय प्रबंधन समिति का आज नई कार्यकारिणी का गठन सर्व समिति से किया गया।
जिसमें अध्यक्ष-सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष- रीभा रानी को चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्य अनीता, अनीता देवी, अनीता ठाकुर, रंजन चौहान, सुंदर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, दीप खदराई, सलीम, श्रीमती मीरा देवी, कमल तोमर, वेद प्रकाश, तरनजीत कौर, रंजन रजनी शर्मा, श्रीमती संगीता देवी, सुनीता तोमर, रेखा देवी, राजकुमार, ओम प्रकाश को होगे।
इसके अलावा दो उप समितियां का भी गठन किया गया। भवन उप समिति और शैक्षिक उप समिति। सुंदर सिंह चौहान को भवन उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया और दयाराम शर्मा और ओमप्रकाश को सदस्य चयनित कियागया। शैक्षिक उप समिति के अध्यक्ष सुनीता देवी और सदस्यों में रंजन टुंडू और राजकुमार ठाकुर मनोनीत किया गया। मनोनीत सदस्यों में पार्षद डाक्टर रोहतास नांगिया, शिक्षाविद अजय शर्मा मुख्य सलाहकार, स्थानीय विद्यालय से संजय शर्मा प्रवक्ता इतिहास रमेश चौहान, प्रवक्ता वाणिज्य, शांति वर्मा प्रवक्ता हिंदी मनोनयन किया गया।
Ronhat, Sirmaur | Jul 27, 2026