ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन कल, लखनऊ में होगा भव्य समारोह
बरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन 15 सितंबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में मनाया जाएगा। समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने बताया कि जन्मदिन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देंगे।
उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने अति पिछड़े, पिछड़े, दलित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों, सम्मान तथा राजनीतिक भागीदारी की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, समान अवसर और जनसेवा के मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।
समारोह में राजभर के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना के साथ सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया जाएगा।
#Bareillynewslive