
मोकामा RPF ने आज दोपहर राजेन्द्र पुल के समीप राज्यरानी एक्सप्रेस से तीन लोगों का मोबाईल झपट कर भाग रहे एक चोर जो सिमरिया बिन्द टोली निवासी नागो महतो का पुत्र पंकज कुमार है उसे दौडाकर रंगे हाथों चोरी के तीन फोन के साथ गिरफ़्तार किया है।
वहीं उसका साथी सरयू कुमार जो सिमरिया बिन्द टोली वार्ड 15 के उपेन्द्र महतो का पुत्र है वह किसी तरह भागने में सफल रहा। ये चोर ट्रेन में घुसकर मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से उतरकर भाग जाते थे। मगर राजेन्द्र सेतु के समीप लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की वजह से मोकामा RPF मुस्तैद थी।
पुलिस ने ट्रेन से भागते चोरों को दौडकर दबोच लिया, साथ ही जिनके फोन चोरी हुए(तस्वीर में नीचे घेरे में बैठे) उन्हें थाने जाकर फोन वापस मिल गया।चोरों को बरौनी GRP को सौंप दिया गया है, मामले में विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज हुई है।
मोकामा RPF के प्रधान आरक्षी जीतेन्द्र सिंह, सौरभ कुमार और महेन्द्र कुमार मीणा की टीम ने चलती ट्रेन से कूदकर भागते चोरों को पकड़ा है।सूत्रों की मानें तो पकड़ाने के बाद चोर को दुखःहरण बाबा का पुस्टै प्रसाद भी दिया गया है। मोकामा RPF को बधाई हो.
#Mokama #पटना #Barauni #bihar
Mokameh, Patna | Jun 9, 2026