#बंद मकान के ताले तोड़े, सामान खंगाला, चोरी नहीं हुई
#रतनगढ़ के वार्ड 19 स्थित सालासर मार्ग पर एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे, अलमारी, बक्सों और बेड के ताले तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर खाली हाथ फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।