रायबरेली में ‘पीडीए रथ’ का जोरदार स्वागत, अखिलेश यादव ने जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ‘पीडीए रथ’ की पहली यात्रा के दौरान रायबरेली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने रायबरेली में मिले स्वागत और जनसमर्थन पर आभार जताते हुए कहा कि बात इतनी बड़ी माला के स्वागत की नहीं है कि उसे क्रेन से उठाया जाए, बल्कि बात अपनों से मिल रहे बेइंतहा प्यार और मोहब्बत की है।
उन्होंने रायबरेली की जनता के साथ सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं का हार्दिक धन्यवाद किया। अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में ‘पीडीए सरकार’ बनाने जा रही है।
उन्होंने अपने संदेश में “जो पीड़ित, वो पीडीए” का नारा भी दोहराया। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए।
Samajwadi Party