एमपी में संबंध बनाने 10 महीने किया परेशान GF से पिटवाया आरोपी गिरफ्तार, FIR के बाद चार सहेलियों को छोड़ा।
सतना में कॉलेज छात्रा से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी श्रवण सेन (19) पिछले करीब 10 महीने से छात्रा पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने उसे सबक सिखाने की बात कही और अपनी गर्लफ्रेंड के जरिए छात्रा को घूमने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाया।
आरोप है कि वहां आरोपी और तीन अन्य युवतियों ने छात्रा के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। घटना 6 अगस्त की बताई गई है, जबकि इसका वीडियो 11 सितंबर को सामने आया। इसके बाद 12 सितंबर को कोलगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण सेन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चारों महिला आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
#PrathamNyayNews #SatnaNews #MPNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 20, 2026