अमनौर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू उर्फ मंटू पटेल ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विधायक ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली जा रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए सोनपुर से नावों की व्यवस्था कराई गई है।
उन्होंने बताया कि NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू एवं राहत कार्य में जुटी हैं। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
#अमनौर #अमनौरविधानसभा #कृष्णकुमारमंटू #मंटूपटेल #बिहारबाढ़ #बाढ़राहत #राहतकार्य #बचावकार्य #NDRF #SDRF #BiharFlood #FloodRelief #Amnour #AmnourVidhanSabha #PublicSafety #BiharNews #YoungIndiaNews