रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर 4 में से 1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 3 की तलाश जारी! 🚨
लगातार सख्त कदम उठा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर अजय गणपति जी के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर हुई मोबाइल छिनैती की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों में से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य 3 साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
आपकी सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से ही अपराध पर लगाम संभव है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या इमरजेंसी नंबर पर दें।
#RudrapurPolice #UttarakhandPolice #SSPAjayGanpati