Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

गिरिडीह: जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 08 प्रकार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (STS), सीनियर ट्यूबरकुलोसिस लैबोरेटरी सुपरवाइजर (STLS), लैब टेक्नीशियन/स्पुटम माइक्रोस्कोपिस्ट, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (DPC), ट्यूबरकुलोसिस हेल्थ विजिटर (TB-HV) तथा डिस्ट्रिक्ट फार्मासिस्ट जैसे पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित क्षेत्र में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार ₹12,600 से ₹21,420 तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल निर्धारित समय सीमा तक ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए योग्यता एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। प्रमुख पद और वेतन STS – ₹19,999 प्रतिमाह STLS – ₹21,420 प्रतिमाह लैब टेक्नीशियन – ₹12,600 प्रतिमाह DPC – ₹20,710 प्रतिमाह #giridih,#giridihnews,#jharkhand,#healthdepartment,#nhm,#ntep,#jobnews,#governmentjob,#giridihviews,#गिरिडीह,#झारखंड,#स्वास्थ्यविभाग,#सरकारीनौकरी,#भर्ती2026,#giridih views

Giridih, Giridih | Jun 4, 2026

MORE NEWS