#अलीगढ़ में बच्चों ने जलाया शिक्षा माफियाओं का चार फीट का रावण, महंगी शिक्षा के खिलाफ उठाई आवाज, सरकार से मुफ्त पढ़ाई और कार्रवाई की मांग,अलीगढ़। विजयादशमी पर गांधी पार्क थाना क्षेत्र के छावनी नौरंगाबाद में बच्चों ने शिक्षा माफियाओं के प्रतीक चार फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण और महंगी होती पढ़ाई पर नाराजगी जताई। बच्चों का कहना था कि शिक्षा माफियाओं के कारण पढ़ाई महंगी हो गई है, जिससे आम परिवारों पर बोझ बढ़ रहा है। बच्चों ने सरकार से शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने और शिक्षा सस्ती व मुफ्त करने की अपील की।
#AligarhNews #EducationMafia #Dussehra #EducationForAll #FreeEducation #UttarPradesh #BreakingNews
Koil, Aligarh | Oct 21, 2026